CBSE 12th Result 2026: धनबाद की बेटियों ने रचा इतिहास, साइंस से आर्ट्स तक लड़कियों का कब्जा

धनबाद में CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान में अमृतजोत दास गोस्वामी, कॉमर्स में रिया गुप्ता और कला संकाय में रिया कुमारी व सृष्टि कुमारी ने जिला टॉप किया। टॉप-फाइव में 21 में से 13 छात्राएं शामिल रहीं।

CBSE 12th Result 2026: धनबाद की बेटियों ने रचा इतिहास, साइंस से आर्ट्स तक लड़कियों का कब्जा
तीनों संकाय में छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया।

Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk):  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लगातार दूसरे वर्ष 13 मई को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। धनबाद के विद्यार्थियों ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज कराया। करीब सात हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro: फुसरो में ‘मिनी गन फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंगेर कनेक्शन का खुलासा; 4 गिरफ्तार

इस बार का परिणाम कई मायनों में खास रहा। पहली बार विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में लड़कियों ने जिला टॉप कर इतिहास रच दिया। टॉप-फाइव सूची में शामिल 21 विद्यार्थियों में 13 छात्राएं रहीं, जबकि केवल आठ छात्र जगह बना सके। खास बात यह रही कि वाणिज्य और कला संकाय के टॉप-फाइव में एक भी लड़का जगह नहीं बना पाया।

विज्ञान संकाय में अमृतजोत और सुधांशु बने संयुक्त टॉपर

विज्ञान संकाय में डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के अमृतजोत दास गोस्वामी और सुधांशु शेखर ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर मोंटफोर्ट एकेडमी के अंकित तिवारी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर की मानसी और दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर के युवराज रहे। इन सभी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। अपर्णा पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष नाथ और गिनिया देवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल चिरकुंडा की स्नेहा बनर्जी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

कॉमर्स में रिया गुप्ता का दबदबा

वाणिज्य संकाय में धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम की रिया गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर की यशिका अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम की महक अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स के टॉप-फाइव में सभी स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा, जिसने जिले में बेटियों की सफलता की नई मिसाल पेश की।

कला संकाय में रिया और सृष्टि संयुक्त टॉपर

कला संकाय में दिल्ली पब्लिक School कार्मिक नगर की रिया कुमारी और राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर की सृष्टि कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर की अंशिका कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा ईशा गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में भी छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया।

300 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

धनबाद के लिए इस बार का सीबीएसई परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। जिले में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। स्कूलों में पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की जमकर सराहना की। कई स्कूलों ने इसे जिले के शिक्षा स्तर में लगातार सुधार का संकेत बताया।

CBSE 12वीं टॉप-फाइव सूची

विज्ञान संकाय
अमृतजोत दास गोस्वामी, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर – 96.2%
सुधांशु शेखर, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर – 96.2%
अंकित तिवारी, मोंटफोर्ट एकेडमी – 96%
मानसी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 96%
युवराज, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर – 96%
उत्कर्ष नाथ, अपर्णा पब्लिक स्कूल – 95.8%
स्नेहा बनर्जी, गिनिया देवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल चिरकुंडा – 95.8%
शौर्य गुप्ता, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 95.6%
अयांश अंबर, दून पब्लिक स्कूल – 95.6%
कृष्ण गोयल, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग झरिया – 95.4%

वाणिज्य संकाय
रिया गुप्ता, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम – 97.2%
यशिका अग्रवाल, Rajkamal Saraswati Vidya Mandir – 97%
महक अग्रवाल, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम – 96.8%
स्मिता कुमारी, केंद्रीय विद्यालय-1 विनोद नगर – 96.6%
सृष्टि, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 96.4%

कला संकाय
रिया कुमारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर – 98%
सृष्टि कुमारी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 98%
अंशिका कुमारी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 97.8%
ईशा गुप्ता, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर – 97.6%
अनुशा कुमारी, केंद्रीय विद्यालय-1 विनोद नगर – 96.8%
प्रज्ञा, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम – 96.2%