Advertisement

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्ष 2026 से साल में दो बोर्ड एग्जाम लेगा। पहली एग्जाम फरवरी-मार्च में मेन एग्जाम होगी, जबकि दूसरी मई में सुधार परीक्षा के रूप में होगी। स्टूडेंट दोनों में से किसी एक या दोनों में भाग ले सकते हैं, लेकिन सबजेक्ट नहीं बदल सकेंगे। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण, रूबी जयंती समारोह का आयोजन 26 को

यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों पर तनाव कम करने और उन्हें अपनी क्षमताओं का बेहतर मूल्यांकन करने के लिए किया गया है। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है। ये नियम फिलहाल सिर्फ सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 एग्जाम पर लागू किया जा रहा है। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहले फेज के एग्जाम में शामिल होना अनिवार्य होगा। जबकि फज की एग्जाम ऑप्शनल होगी। यानी आप चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं, ये स्टूडेंट की मर्जी है।
दो बार एग्जाम कराने की सुविधा वैकल्पिक तौर पर होगी
दोनों बोर्ड एग्जाम में विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी। मेरिट सर्टिफिकेट दूसरी एग्जाम के बाद ही जारी होगा। परीक्षा काॅपी की फोटोकापी व पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दूसरी परीक्षा के बाद ही मिलेगी। बोर्ड की दो बार परीक्षा कराने की सुविधा वैकल्पिक तौर पर होगी।
शिक्षा को कम तनावपूर्ण बनाने के लिए किया गया बदलाव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं की प्रणाली में यह बदलाव किया गया है। यह बदलाव शिक्षा को कम तनावपूर्ण और अधिक समावेशी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एग्जाम्स को अधिक लचीला, विद्यार्थी-केंद्रित और दो अवसरों की व्यवस्था के तहत डिजाइन गया है। बोर्ड परीक्षाओं को इस तरह से विकसित किया गया है कि वे केवल रटने की बजाय विद्यार्थियों की मूल क्षमताओं का मूल्यांकन कर सकें।
विंटर बाउंड स्कूलों के पास एग्जाम चुनने का विकल्प
लद्दाख, सिक्किम, हिमाचल जैसे विंटर बाउंड स्कूलों के पास विकल्प है कि वे किसी भी एक बोर्ड एग्जाम को चुन सकते हैं, लेकिन यह चुनाव स्कूलों को कहना होगा, हर छात्र अलग-अलग यह चुनाव नहीं कर सकेगा।
पहली एग्जाम का शेड्यूल

शुरू: 17 फरवरी 2026

समाप्त: 7 मार्च 2026

रिजल्ट संभावित: 20 अप्रैल 2026

दूसरी एग्जाम का शेड्यूल

शुरू: 5 मई 2026

समाप्त: 20 मई 2026

रिजल्ट संभावित: 30 जून 2026

CBSE दो बोर्ड एग्जाम का नियम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दो बोर्ड एग्जाम में क्लास 10 में स्टूडेंट्स तीन प्रमुख विषयों के मार्क्स बढ़ा सकेंगे। साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा विषयों में से कोई तीन। इंटरनल असेसमेंट्स साल में एक ही बार होंगे।