Advertisement
  • कक्षा तीन से 12 तक के छात्र 20 नवंबर तक करें आवेदन
  • थीम है ‘From Farm to Future – Strengthening Rural India’

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए दूसरी Expression Series की घोषणा कर दी है। इस बार की थीम है “From Farm to Future – Strengthening Rural India” (फार्म से भविष्य तक – ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना)। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लेखन, चित्रकला और कविता जैसे रचनात्मक माध्यमों के जरिए अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देना है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में पुलिस-एक्सटॉर्शन गैंग के बीच फायरिंग , गिरिडीह के विजय महतो की मौत

कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और आवेदन की जानकारी साझा करें।

आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर, आवेदन CBSE Expression Series ऐप से

एक्सप्रेशन सीरीज में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 7 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक जमा की जा सकती हैं। सभी स्कूल अपनी चयनित प्रविष्टियों को CBSE Expression Series App के माध्यम से बोर्ड को भेजेंगे। प्रत्येक स्कूल स्तर पर चार वर्गों (प्राथमिक, मिडिल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी) में से एक-एक प्रविष्टि चुनी जायेगी।

प्रत्येक वर्ग से एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि

स्कूलों से कुल चार प्रविष्टियां CBSE को भेजी जायेंगी

चार वर्गों में होगी प्रतियोगिता, विषय ग्रामीण भारत से जुड़े
चरण                 कक्षा                  विषय
प्रारंभिक चरण कक्षा 3-5 मेरा गांव, मेरी शान / किसान हमारे नायक
मध्यम चरण कक्षा 6-8 खेतों से थाली तक भोजन का सफर / हमारे शहरों को आकार देता ग्रामीण भारत
माध्यमिक चरण कक्षा 9-10 सतत कृषि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन / ग्रामीण में युवाओं की भूमिका
वरिष्ठ माध्यमिक चरण कक्षा 11-12 कृषि आधारित उद्योग – भारत के विकास का भविष्य / गांवों का सशक्तिकरण – विकसित भारत की नींव
हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी प्रविष्टियां स्वीकार

CBSE ने कहा है कि छात्र अपनी प्रविष्टियां हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में जमा कर सकते हैं। निबंध लेखन, कविता और पेंटिंग — तीनों कैटेगरी में भाग लिया जा सकता है।

सर्टिफिकेट और नेशनल लेवल ऑनर

बोर्ड ने बताया कि:प्रत्येक CBSE रीजन से 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां चुनी जाएंगी। नेशनल लेवल पर तीन सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।यह सर्टिफिकेट CBSE द्वारा डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्रों के लिए अवसर

CBSE की यह पहल न केवल विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें भारत के ग्रामीण जीवन, कृषि और आत्मनिर्भरता की दिशा में सोचने का मौका भी देगी।