नई दिल्ली। आईपीएल लीग के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच इस मैच में कोलकाता के कैप्टन इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंगकरते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 220 रन बनायी। केकेआर को जीत के लिए 221 का टारगेट दिया।कोलकाता की टीम 19.1 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

और भी पढ़ें
- IIT-ISM धनबाद का शताब्दी समारोह 21 दिन तक, बॉलीवुड कलाकारों से सजेगी महफिल
- SNMMCH धनबाद को NMC की सौगात, PG की 18 सीटें बढ़ीं; 4 नये विभागों में पढ़ाई
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- दीवाली पर 3 लग्न में होगी लक्ष्मी पूजा, जानें घर-दुकान और मध्य रात्रि का शुभ मुहूर्त
कोलकाता की पारी, रसेल व कमिंस की फिफ्टी
चेन्नई से मिले बड़ेटारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर शुभमन गिल बिना खाता खोले दीपक चाहर के पहले ओवर की चौथी बॉल पर आउट हो गये। बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में दीपक के अगले ओवर की पांचवीं बॉल पर नितिश राणा नौ रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। कैप्टन इयोन मोर्गन सात रन व सुनील नरेन चार रन बनाकर दीपक चाहर के शिकार हुए। राहुल त्रिपाठी को आठ रन के स्कोर पर लुंगी नगिडी ने विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया।
आंद्र रसेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए 21 बडल पर छह सिक्स ओर तीन चौके की मदद के हाफ सेंचुरी बनाया। 22 बॉलपर 54 रन की तूफानी पारी खेलकर रसेल सैम कुर्रन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। दिनेश कार्तिक 40 रन बनाकर नगिडी की बॉल पर lbw होकर वापस लौटे। वरुण चक्रवर्ती जोरी पर रन आउट हो गये।

चेन्नई की पारी, रितुराज गायकवाड़ व डुप्लेसिस की फिफ्टी
चेन्नई के ओपनर बैट्समैन रितुराज गायकवाड़ ने 64 रन बनाये। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन पर आउट कर दिया। मोइन अली ने 12 बॉलपर 25 रन बनाये। मोईन को सुनील नरेन की बॉल पर दिनेश कार्तिक ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। कैप्टन धौनी ने आठ बॉल पर 17 रन बनाये। उन्हें आंद्रे रसेल की गेंद पर मोर्गन ने लपका। फॉफ डुप्लेसिस 95 रन बनाकर व जडेजा भी छह रन बनाकर नॉट आउट रहे।