चतरा: पीएलएफआई का एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी अरेस्ट, पिस्टल, मैग्जीन व कारतूस बरामद

चतरा पुलिस ने पीएलएफआई का एरिया कमांडर आशीष उर्फ रितेश टाइगर समेत तीन उग्रवादियों अरेस्ट किया है। उग्रवादियों के पास से एक, एक मैगजीन व 12 जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किये गये हैं।

चतरा: पीएलएफआई का एरिया कमांडर समेत तीन  उग्रवादी अरेस्ट, पिस्टल, मैग्जीन व कारतूस बरामद

Advertisement

चतरा। पुलिस ने पीएलएफआई का एरिया कमांडर आशीष उर्फ रितेश टाइगर समेत तीन उग्रवादियों अरेस्ट किया है। उग्रवादियों के पास से एक, एक मैगजीन व 12 जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किये गये हैं। चतरा एसडीपीओअविनाश कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
चतरा एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के अविनाश कुमार के लीडरशीप में चलाये गये स्पेशल ऑपरेशन में पुलिस ने तीनों नक्सलियों को दबोचा है। हंटरगंज पुलिस स्टेशन एरिया के जजलो बाजार स्थित मायापुर मोड़ के समीप से पुलिस ने पीएलएफआई का एरिया कमांडर आशीष उर्फ रितेश टाइगर समेत तीन उग्रवादियों पकड़ा है। ये उग्रवादी एरिया में त ठेकेदारों, पत्थर व्यवसायियों व बालू कारोबारियों को डरा-धमकाकर रंगदारी और लेवी वसूली का काम कर रहे थे।
उग्रवादियों के पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन, 12 राउंड जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल व लेवी मांगने में प्रयुक्त सात सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किये गये हैं।