धनबाद। विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कोल इंडिया (Coal India) ने अपने नियमित और ठेका श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। अब काम के दौरान हादसे का शिकार होने वाले श्रमिकों के आश्रितों को 25 लाख रुपये का एसग्रासिया भुगतान किया जायेगा। पहले यह राशि 15 लाख थी।केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद कोल इंडिया ने इस पर आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों का सिम सप्लायर अरेस्ट, 377 असम नंबर के सिम कार्ड बरामद

और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
कोविड काल में तय हुई थी राशि
कोविड के समय मुआवजा राशि 15 लाख रुपये कर दी गई थी। अब 5 साल बाद इसमें बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा समय में कोल इंडिया में लगभग 2.20 लाख नियमित कर्मी और करीब 90 हजार ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं।
एक करोड़ बीमा का लाभ भी
कोल इंडिया ने बैंकों के साथ समझौता कर श्रमिकों को कॉरपोरेट सैलरी बीमा योजना से जोड़ा है। इसके तहत नियमित श्रमिकों को 1 करोड़ और ठेका श्रमिकों को 40 लाख रुपये तक बीमा का लाभ मिलेगा।कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद ने कहा कि जिन ठेका श्रमिकों का वेतन अभी बैंकों से नहीं मिल रहा है, उनके लिए भी जल्द ही बैंकिंग सिस्टम से भुगतान की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे भी बीमा का लाभ उठा सकें।