कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में सीनयर लीडर्स को चेयरमैन बनाया गया है। कई सीनीयर लीडर्स को कमेटी में मेंबर बनाया गया है। 

कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

Advertisement

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में सीनयर लीडर्स को चेयरमैन बनाया गया है। कई सीनीयर लीडर्स को कमेटी में मेंबर बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें:Bihar: भागलपुर में Superintendent Engineer के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद, नशे में धुत पीयून अरेस्ट


गौरव गोगोई को राजस्थान की कमान
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के पार्टी प्रसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी स्टेट के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रोपोजल को मंजूरी दे दी है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी एमपी गौरव गोगोई करेंगे। गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त को सदस्य बनाया गया है। सीएम अशोक गहलोत, एक्स डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ लीडर इस समिति में पदेन सदस्य होंगे।
मध्य प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन होंगे जितेंद्र सिंह
मध्य प्रदेश के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह होंगे। इसमेंअजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका सदस्य होंगे। एक्स सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य सीनीयर लीडर्स इसमें पदेन सदस्य होंगे।
छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी की लीडरशीप अजय माकन करेंगे
सीनीयर कांग्रेस लीडर अजय माकन छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। एल हनुमनतैया और नेटा डिसूजा इसमें सदस्य होंगे। सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे.
के मुरलीधरन को तेलंगाना की जिम्मेदारी
कांग्रेस एमपी के मुरलीधरन तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे।

स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित कैंडिडेट्स के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है। केंद्रीय चुनाव समिति से कैंडिडेट के नाम पर अंतिम मुहर लगती है। इन सभी स्टेट में 2023 के लास्टविधानसभा चुनाव होना है।