Advertisement
  • CCL, ECL व CMPDI के CMD समेत सात अफसर होंगे शामिल

नई दिल्ली। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया (CIL)के नये चेयरमैन का सलेक्शन तीन मई को हो जायेगा। पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने CIL चेयरमैन के लिए इंटरव्यू के लिए तीन मई की डेट की घोषणा किया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dumka: पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ऐप से फर्जी चालान बनाकर ट्रकों को बिहार भेजने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार अरेस्ट
सरकार के अंडर सेक्रेटरी अजीत कुमार के साइन से गुरुवार को से जारी नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार CIL के लिए इंटरव्यू में कोल कंपनी CCL, ECL व CMPDI के सीएमडी समेत सात अफसरों को बुलाया गया है। इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।
बताया जाता है कि CIL चेयरमैन पोस्ट के लिए 17 कैंडिडेट्स ने आवेदन दिया था। इसमें से शार्टलिस्ट किये गये सात ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। कोल इंडिया चेयरमैन पद संभाल रहे आइएएस अफसर प्रमोद अग्रवाल 30 जून को रिटायर्ड हो रहे हैं।
इंटरव्यू में अंबिका प्रसाद पंडा, CMD ECL, पीएम प्रसाद, CMD CCL, मनोज कुमार, CMPDI CMD,  अमिताभ मुखर्जी, डीएफ, एनएमडीसी, प्रभु दयाल चिरानिया, सीनियर जेनरल मैनेजर, बीएसएनएल, अशोक वर्णवाल, प्रिसिंपल सेक्रेटरी, फोरेस्ट डिपार्टमेंट (आइएएस) एमपी , आलोक सिंह, कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, इंडियन रेवन्यू सर्विस (आइटी) शामिल होंगे।