धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी अवसर पर बीसीसीएल एवं महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति के बीच एक साझा समझौता (MOU) साइन किया गया। इस समझौते के अंतर्गत BCCL द्वारा चयनित 50 शिक्षकों को मोंटेसरी पद्धति के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी महिला विकास शिक्षण प्रशिक्षण समिति को सौंपी गयी है।
यह भी पढ़ें:Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति की सचिव डॉ. अरविंदर कौर को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया। एक MOU पर हस्ताक्षर कर इस अभियान की शुरुआत की गयी।इस महत्वपूर्ण अवसर पर BCCL के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD), डायरेक्टर (पर्सनल) तथा कंपनी की मानव संसाधन और CSR टीम की उपस्थिति रही।
सभी अफसरों ने इस पहल की सराहना की और इसे शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। डॉ. अरविंदर कौर ने कहा कि यह समझौता समिति के लिए सम्मान की बात है और संस्था पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने BCCL के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्रीय शिक्षकों के कौशल को निखारेगी और बाल शिक्षा के स्तर को सशक्त बनायेगी।यह कार्यक्रम शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership) का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।