धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में इलिगल कोल कारोबार और ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।एसडीएम उदय कुमार रजक के नेतृत्व में माइनिंग डिपार्टमेंट ने पुलिस के साथ ज्वाइंच रेड में तोपचांची व राजगंज से कोयला लदे11 ट्रकों को जब्त किया है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

जिला प्रशासन के दावा है कि बिना कागजात के पकड़े गये इन ट्रकों पर इलिगल कोल लदे हैं। कोयला लदे सभी 11 ट्रकों को तोपचांची व राजगंज पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।एसडीएम एवं डीएमओ ने बताया कि अवैध कोयले के ट्रांसपोर्टिंग एवं माइनिंग के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गयी है। राजगंज पुलिस स्टेशन एरिया में पांच व तोपचांची में छह कोल लदे ट्रोंको जब्त किया गया है। दो ट्रक ड्राइवरों को कस्टडी में लिया गया है। पकड़े गये ट्रकों पर लदे कोयले की जांच चल रही है। राजगंज एवं तोपचांची पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।
तोपचांची व राजगंज जीटी रोड पर कोटालअड्डा के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एवं रोड किनारे कोयला लदे दर्जनों ट्रक पिछले कई दिनों से खड़े थे। बिना कागजात के कोयला लदी ट्रकों को गिरिडीह जिले की सीमा में इंट्री नहीं मिल रही थी। मामला सार्वजनिक होने पर कार्रवाई की डर से ड्राइवरअधिकांश ट्रक लेकर इधर-उधर निकल गये।कोयला लदे इन ट्रकों के पास चालान नहीं है। चालान नहीं होने के कारण ही इन ट्रकों को जीटी रोड पर गिरिडीह बॉर्डर पर इंट्री नहीं मिल रही थी, इसी कारण ट्रक खड़े थे। खड़े सभी ट्रकों पर यूपी और बिहार के नंबर प्लेट लग हुए थे।