Advertisement

धनबाद। सरायढेला न्यू मुरली नगर में आयोजित श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। बड़ी संख्या में लोकल महिला एवं पुरुष श्रद्धालुगण ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: आरा तक चलेंगी पाटलिपुत्र समेत चार ट्रेनें, 30 से ग्वालियर तक जायेगी कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस

कलश यात्रा में शामिल लोगों ने सर पर कलश लेकर न्यू मुरली नगर से  सिंह मैंसन स्थित सूर्यदेव सरोवर पहुंचे। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उपस्थित सभी श्रदालुओं का स्वागत किया। वही पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर पूरे विधि विधान के साथ कलश पूजन पूर्ण कर जल भरी कार्यक्रम की शुरुआत की। रागिनी सिंह ने उपस्थित महिला श्रद्धालुओं के साथ तालाब से कलश में जल भरकर वापिस मंदिर प्रांगण के लिए कलश यात्रा में सम्मिलित हुई। रागिनी सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से सुजित कुमार वर्मा , प्रभु राम, राधेश्याम पंडित, रामशरण पाल ,संजय बरनवाल, प्रदीप बरनवाल के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।