धनबाद। झारखंड के बजट में धनबाद में नये मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा की गयी है। अब स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने में जुट गया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: बाबूलाल मरांडी बने BJP विधायक दल के नेता, विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष
बजट में घोषणा से पूर्व स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम धनबाद में प्रस्तावित नये मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित करने पहुंची थी। टीम ने कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल कैंपस की खाली जमीन को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित किया है। सदर अस्पताल कैंपसमें नये मेडिकल कॉलेज के निर्माण की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार जल्द ही मुख्यालय की टीम फिर से धनबाद आयेगी। सदर अस्पताल कैंपस में खाली जमीन की नापी के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
सदर अस्पताल कैंपस में है 17.5 एकड़ जमीन
धनबाद पहुंची स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम ने सेटेलाइट मैपिंग के जरिए कोर्ट रोड के सदर अस्पताल कैंपस में 17.5 एकड़ जमीन चिह्नित की है। इसमें सदर अस्पताल, सिविल सर्जन ऑफिस व एएनएम स्कूल की बिल्डिंग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार नये सिरे से सेटेलाइट मैपिंग की तैयारी है। रांची से आये अफसरों के समक्ष मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध खाली जमीन की मापी की जायेगी।
कैंपस में स्थित कई निर्माण ध्वस्त किये जायेंगे
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल कैंपस में कुल 17.5 एकड़ जमीन में लगभग 70 प्रतिशत खाली है। कुछ में बिल्डिंग बनी है, वर्तमान में जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसे में कैंपस स्थित सीएस ऑफिस, सदर अस्पताल व एएनएम स्कूल को छोड़कर अन्य निर्माण को ध्वस्त करने की योजना है।