धनबाद। जिले के सीनीयर अफसरों द्वारा कंपलेन आवेदन पर सुनवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार की दोपहर एक युवक ने समाहरणालय कैंपस में आत्मदाह का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों ने सजगता दिखाते हुए खरखरी नारायण धौड़ा के दीलू पासवान नामक युवक के आत्मदाह विफल कर दिया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad Gangs of Wasseypur : खौफ के साये में कोयलांचल के बिजनसमैन, रंगदारी के लिए मिल रही धमकी
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

पुलिस ने कस्टडी में लिया
घटना की सुचना मिलने पर पहुंची धनबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दीलू पासवान को एहतियातन कस्टडी में ले लिया। देर शाम उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं युवक के इस तरह सरेआम हाइ सिक्युरिटी जोन में आत्मदाह करते देख कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सजगता ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।

कैरोसीन डाल आत्मदाह करने की कोशिश
बताया जाता है कि युवक सुबह में ही समाहरणालय कैंपस में पहुंच गया था। उसने डीसी संदीप सिंह से मिलने का प्रयास किया। बार-बार के प्रयास करने के बाद भी मुलाकात नहीं होने से नाराज युवक ने पोर्टिको में आकर एक बोतल से अपने शरीर पर कैरोसन तेल उड़ेनला शुरू कर दिया। उसे ऐसा करते देख एक सुरक्षाकर्मी ने देख लिया और अपने साथी सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया।
सुरक्षाकर्मियों की तत्परता ने युवक के इरादे को किया विफल
सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से बोतल छीन लिया। उसके शरीर पर पानी डाल उसके इरादे को विफल कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद एक होमगार्ड के जवान ने पुलिस स्टेशन को सूचना दी।
कोयला चोरों ने की थी पिटाई
खरखरी नारायण धौड़ा के दीलू पासवान ने बताया कि पिछले सात नवंबर को कोयला चोरों ने उसकी पिटाई किया था। उसकी चाय नास्ते की दुकान को ध्वस्त कर दिया था। वह लोकल पुलिस स्टेशशन ना से लेकर जिले के एसएसपी संजीव कुमार और डीसी संदीप सिंह से की।
हालांकि तीन महीना बीतने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई। इससे बढ़े मनोबल के साथ आरोपी उसके साथ प्रतिदिन गाली गलौज और मार पीट कर रहे हैं। इससे तंग आकर उसने आज आत्मदाह करने का प्रयास किया।