धनबाद (Threesocieties.com Desk)। झारखंड के धनबाद जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। तीसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइया कॉलोनी निवासी आकाश कुमार राय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 279वीं रैंक हासिल कर IAS के लिए क्वालीफाई किया है। साधारण परिवार से आने वाले आकाश की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में CBI का बड़ा शिकंजा: बिल पास कराने के बदले रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर अफसर गिरफ्तार
और भी पढ़ें
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील

आकाश कुमार राय इससे पहले भी UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2024 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए फिर से परीक्षा देने का फैसला किया। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए क्वालीफाई कर लिया। आकाश अबी हैदराबांद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहा है।

साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास
मूलत: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले आकाश के पिता मुन्ना राय जयरामपुर मोड़ पर एककिराना दुकान चलाते हैं। आकाश ने 10 वीं तक की पढ़ाई स्थानीय हाई स्कूल से की है। राज कमल सरस्वती विद्या मंदिर से 12 वीं पास करने के बाद दिल्ली से बीटेक किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा आकाश को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। आकाश ने भी अपने माता-पिता के संघर्ष और सपनों को अपनी मेहनत की ताकत बनाया और आज पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया। परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, आकाश बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी और लगातार प्रयास करते रहे।
इलाके में खुशी और गर्व का माहौल
जैसे ही आकाश के IAS के लिए चयन की खबर इलाके में फैली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाश की सफलता से इलाके के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो साधारण परिवार से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
आकाश कुमार राय की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार या मोहल्ले की नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि आर्थिक सीमाएं किसी भी सपने की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे।