Dhanbad: धनबाद जेल में प्रशासनिक अफसरों ने मारा रेड

डीसी वरुण रंजन के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह धनबाद जेल में औचक छापेमारी की, रेड किया

Dhanbad: धनबाद जेल में प्रशासनिक अफसरों ने मारा रेड

Advertisement

धनबाद। डीसी वरुण रंजन के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह धनबाद जेल में औचक छापेमारी की, रेड किया। रेड में डीसी के अलावे डीडीसी, एडीएम विधि व्यवस्था एसडीएम समेत बड़ी संख्या में पुलिस और महिला पुलिस जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें:Dhanbad: क्राइम में वृद्धि के खिलाफ BJP MLA राज सिन्हा उतरेंगे रोड पर, दो दिसंबर को निकालेंगे जनाक्रोश यात्रा

धनबाद जेल में अभी में कई हार्डकोर क्रिमिनल एवं नक्सली विचाराधीन बंदी है। लगभग ढाई घंटे तक रेड चली। रेड में जेल से खैनी की पुड़िया, धारनुमा चम्मच, चायनीज झालर लाइट सीरीज, लाइटर, सिगरेट का खाली डब्बा समेत कई अन्य सामग्री जब्त की गई है।

एसडीएम उदय कुमार रजक ने बताया कि स्टेट गवर्नमेंट के निर्देश पर डीसी के नेतृत्व में रेड की गई है। रेड में ऐसी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली जिसकी आशंका थी।