Advertisement

धनबाद। बाबा बागेश्वर के नाम से फेमस आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दो से चार दिसंबर तक बाघमारा चिटाही धाम में कार्यक्रम निर्धारित है। बाघमारा के  बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो  ने उन्हें बुलाया। चिटाहीधाम में उनके दरबार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। लेकिन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इससे असमंजस की कार्यक्रम को लेकर स्थिति पैदा हो रही है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: बुधनी मंझियाइन पंचतत्व में विलीन, लोगों ने गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा
10 लाख लोग बैठकर सुनेंगे प्रवचन
एमएलए ढुल्लू महतो ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि बाबा बागेश्वर के आगमन को लेकर धनबाद ही नहीं, आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। कार्यक्रम के लिए छह द्वार के साथ छह बड़े पंडाल बन रहे हैं। लगभग 10 लाख लोग यहां बैठकर उनका प्रवचन सुन सकेंगे। इस आयोजन की अनुमति के लिए 31 अक्टूबर को जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। 15 दिन गुजर चुके हैं, ल्किन जिला प्रशासन ने अब तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
स्टेट गवर्नमेंट से मांगी जायेगी अनुमति
ढुल्लू ने कहा कि जिला प्रशासन इसे धार्मिक नजरिये से देखे, राजनीतिक दल की नजर से नहीं। उन्होंने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से जल्द कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि गिरिडीह के समाजसेवी विनोद सिन्हा ने भी बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की तैयारी की थी। गिरिडीह में दो व तीन नवंबर को प्रवचन प्रवाह होना था, मगर गिरिडीह प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। मुंबई में आयोजित