धनबाद: अंपायर और ग्राउंड्समैन एसोसिएशन की रीढ़: मनोज कुमार,100 परसेंट तक तक बढ़ाई गई फीस

धनबाद क्रिकेट संघ ने सेशन 2021-22 के लिए अंपायरों की फीस में 100 परसेंच तक बढ़ोतरी की है। धनबाद क्लब में रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। 

धनबाद: अंपायर और ग्राउंड्समैन एसोसिएशन की रीढ़: मनोज कुमार,100 परसेंट तक तक बढ़ाई गई फीस

Advertisement

धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ ने सेशन 2021-22 के लिए अंपायरों की फीस में 100 परसेंच तक बढ़ोतरी की है। धनबाद क्लब में रविवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। 

एकल अभियान गंगोत्री केंद्र धनबाद चैप्टर समिति द्वारा आसनबनी मे वनयात्रा एवं एकल दीपोत्सव कार्यक्रम 

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अंपायर और ग्राउंड्समैन हमारे एसोसिएशन की रीढ़ हैं। हमारे टूर्नामेंट के संचालन में इनकी अहम भूमिका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए यह एसोसिएशन पर आर्थिक बोझ पड़ने के बावजूद फीस बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। सुपर डिवीजन मैचों में स्टेट पैनल अंपायर के लिए 550 रुपये और नन स्टेट पैनल अंपायर के लिए 500 रुपये फीस तय किया गया है। सुपर डिवीजन छोड़ अन्य मैचों के लिए यह फीस क्रमश: 500 और 400 रुपये होंगे।
इसके अलावा बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।मौजूदा सेशन के लिए लगभग सात लाख रुपये के घाटे का बजट पास किया गया। कहा गया कि इस घाटे को को स्पांसरशिप व डोनेशन के माध्यम से पूरा किए जाने का प्रयास किया जायेगा। सेशन में सबसे अधिक मैच में अंपायरिंग करने वाले अंपायर को एसए रहमान पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। बैठक में चयन समिति  (पुरुष) के नामों की घोषणा की गई। इसमें शहबाज नदीम,संजीव गुप्ता, मनीष वर्धन, अभिषेक मोइत्रा और अमित मिश्रा होंगे।
महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि अंडर 16 आयु वर्ग के लिए वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अलावा और एक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें कोई भी क्लब या कैम्प की टीमें भाग ले सकती हैं।इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 5 से 13 नवंबर तक किया जा सकेगा।
नियमित लीग और अन्य टूर्नामेंट जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है।  बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य डा इश्तियाक अहमद, वरीय उपाध्यक्ष उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष शांतनु चौधरी, मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान के अलावा धर्मेंद्र कुमार, वेणुगोपाल, एसए रहमान, दिवेन तिवारी, डा राजशेखर सिंह, राजन सिन्हा, सुधीर पांडेय, संजीव राणा, रत्नेश कुमार सिंह और महेश चंद्र गोराई उपस्थित थे।