धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने कंट्रेक्टर से लेवी मांगी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तिलैया-चेरकी टुंगरी से छोटा जमुआ होते हुए बनतोड़ तक बन रही रोड का काम कर रहे कंट्रेक्टर से माओवादियों द्वारा लेवी मांगी गयी है।
यह भी पढ़ें:Jamtara: रवींद्रनाथ टैगोर के वंशजों की ट्रस्ट की संपत्ति पर भू-माफिया का कब्जा, पुलिस से की गयी कंपलेन
रोड कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे कंट्रेक्टर शनिवार की शाम ग्रामीणों के साथ बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन पहुंचकर लेवी मांगने की कंपलेन की। कंट्रेक्टर ने बताया कि कि माओवादियों ने पत्र भेजकर लेवी मांगा है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड सहित पूरे भारत में माओवादी संगठन चल रहा है। संगठन इस क्षेत्र की जनता के हक, अधिकार, जल, जंगल व जमीन की लड़ाई लड़ रहा है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
पार्टी की मजबूती के लिए हर कंट्रेक्टर से लेवी के रूप में सहायता राशि ली जाती है। पत्र मिलते ही संपर्क कर लेवी राशि तय करें। जब तक लेवी राशि तय नहीं हो जाती तब तक काम बंद रखें। बिना राशि तय किए काम चालू रखने पर पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। संगठन द्वारा शनिवार को काम बंद कर देने व सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनों को जला देने की धमकी दी गयी है।