धनबाद: स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय का नवीनीकरण पर समाज में जश्न का माहौल

कतरास-राजगंज रोड स्थित स्थानक वासी जैन उपाश्रय कतरास के नवीनीकरण पर रविवार को भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कोलकाता के अवलानी परिवार व  जैन मुनि धीरज महाराज के उपस्थित मे संपन्न हुआ।

धनबाद: स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय का नवीनीकरण पर समाज में जश्न का माहौल

Advertisement

धनबाद। कतरास-राजगंज रोड स्थित स्थानक वासी जैन उपाश्रय कतरास के नवीनीकरण पर रविवार को भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कोलकाता के अवलानी परिवार व  जैन मुनि धीरज महाराज के उपस्थित मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर  समाज के लोगों में खुशी का माहौल था लोग नाचते गाते बैंड बाजा के साथ राजस्थानी समाज भवन पहुंचे ।

राजस्थानी धर्मशाला में गुरुदेव धीरज मुनि महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। आयोजित धर्मसभा में दाताओ में  भावेश दोशी, कमलेश देसाई, हितेश दोशी, जीतु मेहता, दीपेश दोशी, भाविन मटालिया, जयेश मेहता, भरत दोशी, हर्षद भाई दोशी, महेश भाई बजानिया  हिरल माटलिया को सम्मानित किया गया। मौके पर णमोकार मंत्र पाठ किया गया. समारोह में कोलकाता, चास, धनबाद, झरिया, जमशेदपुर, आसनसोल, अनारा के स्थानक वासी जैन संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंच संचालन जयेश मेहता, विराली दोशी तथा इशा दोशी ने किया। धर्मसभा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
रणविजय भी पहुंचे

झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंह  कार्यक्रम में पहुंचे व  पूज्य गुरुदेव श्री धीरज मुनि महाराज साहेब जी का आशीर्वाद लिए।जैन मंदिर के कमेटी द्वारा श्री सिंह को मोमेंटम एवं माला देकर के सम्मानित किया।