Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : गिरिडीह में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, भारी मात्रा विस्फोटक बरामद, बंकर ध्वस्त

डीसी ने हॉस्पिटल में बना रहे आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर व इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। विभिन्न पहलुओं पर डॉक्टर से चर्चा की। डीसी ने हॉस्पिटल में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कंट्रेक्टर से इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के बाद डीसी ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ज्योति रंजन के ऑफिस में बैठक कर डॉक्टरों से वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। समस्याओं से भी अवगत हुए। डीसी ने समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया।  बैठक करने के बाद डीसी ने इमरजेंसी और वार्ड का भी निरीक्षण किया।
डीसी ने बताया कि सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। हॉस्पिटल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बहुत जल्द सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जायेगा। इसके बाद पेसेंट को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी ना हो इसके लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) कमलाकांत गुप्ता भी मौजूद थे।