धनबाद। दुमका डीआईजी सह धनबाद के निवर्तमान एसएसपी संजीव कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन पुलिस विभाग के द्वारा किया गया। धनबाद पुलिस विभाग के लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक ऐतिहासिक विदाई दी।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: खनन टास्क फोर्स की झरिया व तोतुलमारी में रेड, भारी मात्रा में कोयला व एक ट्रक जप्त
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

धनबाद एसएसपी का दुमका डीआईजी पद पर ट्रांसफर हुआ है। संजीव कुमार सोमवार दोपहर दुमका पहुंचे जहां उन्होंने रेंज डीआईजी के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। देर शाम धनबाद लौटकर विदाई समारोह में शामिल हुए। धनबाद के डीसी वरुण रंजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने अपने सहकर्मियों को उनके कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने व अपराध पर लगाम लगाने के साथ हासिल उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कई बार भावुक भी हुए। पुलिस बल के जवानों की तारीफ करते हुए उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपने निजी अनुभवों को भी साझा किया। लोगों से अपील की कि गरीबों और जरूरतमंद की हर संभव मदद करनी चाहिए।

समारोह को संबोधित करते हुए डीसी वरुण रंजन ने भी एसएसपी संजीव कुमार के साथ बिताये अपने समय को याद करते हुए उनकी कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा। डीसी ने संजीव कुमार के डीआईजी के तौर पर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इस दौरान वहां मौजूद पुलिस विभाग के पदाधिकारियों ने भी एसएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में बिताए गए लम्हों को याद करते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया।
विदाई समारोह में एसपी अजित कुमार, एसपी कपिल चौधरी, वरीय डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय अमर पांडेय, डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरविंद बिन्हा, डीएसपी साइबर सुमित सौरभ लकड़ा, एसडीपीओ बाघमारा निशा मुर्मू, एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार समेत जिले के सभी थाना प्रभारी भी मौजूद थे।