- पिंटू यादव के घर पर क्रिमिनलों ने की फायरिंग
- एक क्रिमिनल राकी यादव को खुदिया नदी के जंगल में खदेड़कर पकड़ा
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के निरसा पुलिस स्टेशन एरिया की गोपीनाथपुर पंचायत के भालुकसुंधा नीचे धौड़ा में शनिवार की देर रात कोल बिजनसमैन पिंटू यादव व उसके भाई विजय यादव पर फायरिंग की गयी। जान मारने व डराने-धमकाने की नीयत से चार क्रिमिनलों ने छह राउंड गोली चलाकर दहशत फैला दी।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने दुमका में किया झंडोत्तोलन, कहा- अंतिम चरण में है 28 हजार से ज्यादा नियुक्तियां
हालांकि, फायरिंग में किसी को जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा।इस पूरे मामले में लोगों ने एक क्रिमिनल राकी यादव को खुदिया नदी के जंगल में खदेड़कर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गयी है। घटना के संबंध में भुक्तभोगी पिंटू यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 11.30 बजे बजे राकी यादव ने फोन कर मुझे बोला कि मैं रिवाल्वर लेकर आया हूं। तुमको रंगदारी देना होगा, नहीं तो जाने से मार देंगे। वे लोग शनिवार के दिन से ही मुझे टारगेट बनाने की कोशिश कर रहे थे।
राकी यादव ने कुल्टी से दो युवक को बुलाकर रखा था। साथ ही वहीं के एक युवक सोनू तेली उन लोगों के साथ था। वे लोग रंगदारी की मांग कर रहे थे। जब उन लोगों ने पिंटू यादव को फोन करके पूछा कि तुम कहां हो तो उसने बताया कि वो घर पर है, जबकि वो घर में नहीं था।उसके बाद राकी यादव उसके घर पर पहुंचा और घर के दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारकर उसे घर से बाहर निकलने के लिए बोल रहा था। घर में पिंटू यादव के बड़े भाई विजय यादव व महिलाएं थी। दरवाजा जोर से जोर से पीटने पर घरवालों ने दरवाजा खोल दिया।दरवाजा खुलने के बाद राकी यादव ने घर में घुसकर पिंटू यादव के भाई का कॉलर पकड़कर घर से निकाला और उसके कनपटी में पिस्टल सटाकर डराने की कोशिश की। इसके बाद वह दो राउंड गोली चलाई। इससे बाद घर वाले काफी डर गये।
पिंटू यादव ने कहा कि मैं घर पर नहीं था अन्यथा वे लोग मुझे जाने से मार डालते। हालांकि, इससे किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी।पुलिस को आते देख राकी यादव खुदिया नदी के जंगल की ओर भागने लगा, जिसका पीछाकर उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि राकी यादव और सोनू तेली इससे पहले चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम