Advertisement

धनबाद। टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया डिवीजन, टाटा फीडर सेंटर, डिगवाडीह स्टेडियम में स्कूली बच्चों के लिए 10 दिनों की अवधि के समर कैंप का आयोजन करेगा। कैंप का उद्घाटन सोमवार को नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: जल संकट से रहात दिलाने की पहल,  जिला परिषद ने 18 टैंकर से किया पानी सप्लाई 

झरिया और आसपास के 30 स्कूलों के कुल 500 बच्चे कैंप में भाग लेंगे। बच्चों को प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे के बीच तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और अन्य खेलों में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जायेगा।
उद्घाटन सत्र में, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, हेड एडमिनिस्ट्रेशन, बरुण बनर्जी, हेड सेफ्टी, सुजीत झा, सीनियर मैनेजर सिक्योरिटी, पीयूष कुमार, सीनियर मैनेजर (एचआरबीपी) सिजुआ ग्रुप और कुमारी श्वेता, अस्सिटेंट मैनेजर (एचआरबीपी), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील के साथ ही संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन भी उपस्थित थे।