- मिशन लाइफ चूज लाइफ प्रतियोगिता का आयोजन
धनबाद। एनविस सेंटर IIT ISM धनबाद की ओर से मिशन लाइफ के सात विषयों को समेटते हुए मिशन लाइफ चूज लाइफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपने विचारों और रचनात्मक कलाकृति को चित्र, पोस्टर (स्लोगन के साथ) और लघु फिल्म के रूप में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। 31 मार्च तक ismenvis.nic.in पर आवेदन किया जा सकेगा। इसमें धनबाद समेत किसी भी जिले के छात्र भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:91 साल की उम्र में DLF के मालिक केपी सिंह को हो गया प्यार, 2018 में कैंसर से हो गया था वाइफ का निधन
मिशन लाइफ प्रतियोगिता
ड्राइंग प्रतियोगिता (नर्सरी से बारहवीं तक)
लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता (सभी आयु वर्ग के लिए)
मिशन लाइफ के सात थीम
ऊर्जा बचाएं, पानी बचाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करें, सस्टेनेबल फूड सिस्टम अपनाएं, कूड़ा कम करें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और ई-वेस्ट कम करें।
प्रतियोगिता के लिए निर्धारित तकनीकी मापदंड (ड्राइंग-पोस्टर)
प्रतिभागी ए-थ्री पेज पर ड्राइंग-पोस्टर को हाथ से बना सकते हैं या स्केच भी कर सकते हैं।
डिजिटल रूप से डिजाइन किए गए पोस्टर के मामले में प्रतिभागियों को उच्च रेज्ल्यूशन के साथ डिजाइन करना होगा और गूगल फार्म में डिजाइन के लिए उपयोग किए जाने वाले साफ्टवेयर का उल्लेख भी।
प्रतिभागियों को दो तस्वीर अपलोड करनी है। इसमें ड्राइंग-पोस्टर पकड़े हुए प्रतिभागी की एक तस्वीर, ड्राइंग-पोस्टर की स्पष्ट तस्वीर, ड्राइंग-पोस्टर को अपलोड करने से पहले उसका नाम बदलकर प्रतिभागी का नाम करके देना है।
चित्र-पोस्टर केवल जेपीईजी प्रारूप में ही प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
अपलोड की गई ड्राइंग-पोस्टर टेक्स्ट और ग्राफिक्स-इमेज के साथ स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
प्रतियोगिता के लिए निर्धारित तकनीकी मापदंड (लघु फिल्म निर्माण)
लघु-वीडियो की लंबाई अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए।
वीडियो अच्छी गुणवत्ता (720पी-1080पी) में रिकार्ड करें।
लघु-वीडियो को अपलोड करने से पहले उसका नाम बदलकर प्रतिभागी का नाम करें।
लघु-वीडियो केवल एमपी-फोर-एमकेवी प्रारूप में ही बनायें।
और भी पढ़ें
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
PM नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली की दिशा में एक जन आंदोलन को लेकर एक साथ आने के लिए वैश्विक समुदाय को लाइफ: लाइफस्टाइल फार इंवायरमेंट का मंत्र दिया है। मिशन लाइफ का उद्देश्य व्यक्तियों को अपने दैनिक जीवन में सरल कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
ये सभी जलवायु परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम होंगे। इसी उद्देश्य को लेकर एनविस सेंटर IIT ISM धनबाद की ओर से मिशन लाइफ के सात विषयों को समेटते हुए मिशन लाइफ चूज लाइफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।