Advertisement

धनबाद। इनमोसा का एक डेलीगेशन बुधवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के नवनियुक्त मुख्य खान निरीक्षक सह महानिदेशक (डीजी) उज्ज्वल ताह से उनके ऑफिस में मिला। डेलीगेशन ने डीजी ताह को शॉल व बुके दर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: डीआईजी ने धनबाद महिला पुलिस स्टेशन का किया निरीक्षण

इनमोसा डेलीगेशन ने सुरक्षित कोयला उत्पादन पर जोर दिया।बीसीसीएल में सुरक्षित उत्पादन पर चर्चा करते हुए डीजी श्री ताह ने शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की प्राप्ति में इनमोसा व सुपरवाइजरी स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण यी। कहा कि खनन कार्य में सुपरवाइटरी स्टाफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

डीजीएमएस डीजी से मिलनेवाले डेलीगेशन इनमोसा के उप महामंत्री कुश कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, वाइके सिंह, विजय यादव व अशोक, एम पी चौहान ,जय नंद पासवान अरविन्द सिंहआदि शामिल थे।