धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शास्त्री नगर में सोमवार को मान्यवर के नये भव्य शोरूम का शुभारंभ किया गया। स्टोर के संचालक विकास अग्रवाल की माता द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।
यह भी पढ़ें:Bihar: एक्स एमपी आनंद मोहन को फिर मिली 15 दिनों पैरोल, सहरसा जेल से बाहर आये
मान्यवर के एक से बढ़कर एक कलर और डिजाइन : विनय अग्रवाल
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान

स्टोर संचालक विनय अग्रवाल ने कहा कि पहले लोगों को अपनी पसंद के कलर और डिजाइन के लिए कोलकाता जाना पड़ता था। अब एक ही छत के नीचे पांच हजार स्क्वायर फीट के इस भव्य शोरूम में उनके मनपसंद कलर और डिजाइन उपलब्ध मिलेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि एक बार स्टोर अवश्य पधारें।

क्वालिटी है मान्यवर की पहचान : श्री हरी
मान्यवर के एरिया सेल्स हेड श्री हरि ने कहा कि इंडिया में मान्यवर के आठ सौ से अधिक स्टोर हैं। कंपनी ने कस्टमर्स के लिए एक से बढ़कर एक कलर और डिजाइन मे लोगों की पसंद को ध्यान मे रखते हुए बनाया है। कस्टमर जो भी ड्रेस लेना चाहें उन्हें वो पूरी तरह से फिटिंग के साथ दिया जायेगा। यहां बड़ों से लेकर बच्चों के लिए भी ड्रेस उपलब्ध है। स्टोर सेल्स मैनेजर ने कहा कि लोगों की यह मानसिकता है कि मान्यवर का प्रोडक्ट बहुत मेहंगा होता है, मगर ऐसा नहीं हैं। हमारा प्रोडक्ट बिलकुल एक आम आदमी के रेंज में हैं। यहां कुरता मात्र 2000 से शुरुआत है। जबकी शेरवानी - 8000, जैकेट बंडी 3000, लेहंगा - 8000, बेलजर - 5000 से प्रारंभ होते हैं।