धनबाद:रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिग कैंप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जेसीए ने जीता

डीएसए ने जियलगोरा क्रिकेट अकादमी (जेसीए) को आठ रन से हराकर रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिंग कैम्प अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

धनबाद:रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिग कैंप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जेसीए ने जीता

Advertisement

धनबाद। डीएसए ने जियलगोरा क्रिकेट अकादमी (जेसीए) को आठ रन से हराकर रामनाथ सिंह मेमोरियल इंटर कोचिंग कैम्प अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। 

सरायढेला जगजीवन नगर मैदान में शनिवार को खेले गये फाइनल में डीएसए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग  करते हुए 17.5 ओवर में 94 रन बनाये। कृत कमल सिंह ने 33, एकलव्य सिंह ने 12 और साहिल दास ने 11 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वहीं जेसीए के लिए सिद्धार्थ पाल ने 18 पर तीन, गौतम ने छह पर तीन और मुजम्मिल ने 23 पर दो विकेट लिये।

बाद में जेसीए की पूरी टीम 19.5ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। मोहम्मद जीशान ने 21, सिद्धार्थ पाल ने 13 और अभिषेक कुमार ने 11 रन बनाये। सुनील कुमार मोहली ने 11 पर तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द फाइनल चुने गए। हर्ष कुमार 8 और एकलव्य सिंह ने 22 रन देते हुए दो-दो विकेट लिये।

पुरस्कार वितरण समारोह में चीफ गेस्ट  धनबाद एमएलए राज सिन्हा, धनबाद क्रिकेट संघ के सलाहकार समिति के सदस्य इश्तियाक अहमद और महासचिव विनय कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। अन्य मैचों में चुने गये बेस्ट प्लेयर्स को सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान, एडवोकेट मनोज कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ शर्मा, पार्थो चटर्जी, मनोज कुमार सिंह, उमेश श्रीवास्तव, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।