धनबाद (Threesocieties.com Desk): जनता दल यूनाइटेड (JDU) के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनका पुत्र भी मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें: बोकारो : लापता युवती की मिली नरकंकाल, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हत्यारे से कनेक्शन पर होगी बर्खास्तगी!
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

मुलाकात के दौरान पिंटू कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे और बेदाग राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए कहा कि 21 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद पर रहकर स्वच्छ छवि बनाए रखना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया।
पिंटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी, जिसकी वजह से वे देश के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।उन्होंने आगे कहा कि भले ही नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से राज्यसभा का सदस्य बनने का फैसला लिया है, लेकिन बिहार की जनता को उनके नेतृत्व की कमी जरूर महसूस होगी। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ राज्य को लंबे समय तक मिलता रहा है।
इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी संगठन और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय का संदेश गया है। धनबाद JDU कार्यकर्ताओं में भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।