Advertisement

धनबाद। बीजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पांडे ने कहा है कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में अनियमितता और भ्रष्टाचार बढ़ा है। श्री पांडेय ने वीसी को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी के स्थापना काल से लेकर अबतक के शिकायतों के आलोक में हुई कार्रवाई को सार्वजनिक करने का आग्रह किया है। ऐसा नहीं होने पर शिकायत सक्षम प्राधिकरण के समक्ष करने की बात कही है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने अपने इस पत्र में कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है। धनबाद पॉलिटेक्निक के भवन में चल रहे यूनिवर्सिटी के मरम्मत, रंग रोगन, फर्नीचर, AC सहित अन्य उपकरणों की खरीद में घोर अनियमितता बरते जाने व भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिलने की बात कही है। उन्होंने पत्र में संजय गुप्ता नामक एक ही कंट्रेक्टर से बिना टेंडर के मरम्मत कार्य सहित यूनिवर्सिटी के अन्य सामग्रियों की खरीदारी करने और लाखों रुपये के भुगतान करने की बात कही है।
मुकेश पांडेय ने अपने पत्र में कई यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार से संबंधित खुलासे किये हैं। उन्होंने कहा है कि बीसीसीएल द्वारा कुलपति व प्रति कुलपति को आवंटित आवासों में मरम्मत व रंग रोगन की जिम्मेवारी बीसीसीएल की होने के बावजूद इसके लिए यूनिवर्सिटी के फंड से लाखों रुपये के भुगतान किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एमएड की परीक्षा में हुई घोर धांधली सहित यूनिवर्सिटी स्तर पर हुई अनियमितता व भ्रष्टाचार की खबरे जो अखबारों में छपी समाचार का भी  पत्र में उल्लेख किया गया है।