धनबाद (Threesocieties.com Desk)।धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाकपा (माले) ने एकजुट होकर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल के समर्थन में प्रचार अभियान को धार दे दी है।
यह भी पढ़ें: इतिहास रचा धनबाद में: ममता पांडे बनीं बी.बी.एम.के. यू की पहली डी.लिट उपाधि प्राप्त छात्रा
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
सोमवार को झामुमो के मुख्य सचेतक, एमएलए एवं पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो और भाकपा (माले) के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंद्रशेखर अग्रवाल को विजयी बनाने की अपील की। दोनों नेताओं ने इसे INDIA गठबंधन की मजबूती का संकेत बताया।
धनबाद से चिरकुंडा तक गठबंधन का संदेश
झामुमो समर्थित धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को भाकपा (माले) ने औपचारिक समर्थन दिया है। वहीं, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर माले समर्थित उम्मीदवार शुक्ला राय को झामुमो ने समर्थन देकर राजनीतिक संतुलन और साझा रणनीति का स्पष्ट संदेश दिया है।
चुनावी कार्यालय में संयुक्त मौजूदगी
चंद्रशेखर अग्रवाल के हाउसिंग कॉलोनी स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधायक संयुक्त रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, रतिलाल टुडू आनंद चौरसिया, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या बोले नेता
विधायक मथुरा महतो ने कहा कि “चंद्रशेखर अग्रवाल की छवि साफ-सुथरी और विकासोन्मुखी है। वे धनबाद के विकास को नई रफ्तार देने में सक्षम हैं। झामुमो और माले समर्थित उम्मीदवारों की जीत से धनबाद और चिरकुंडा में विकास कार्य तेज होंगे।”
वहीं विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि “केंद्र से लेकर राज्य तक INDIA गठबंधन की सरकार है। उसी सोच के तहत नगर निकाय चुनाव में भी दोनों दल साथ खड़े हैं।”
मेयर रहते हुए किए गए प्रमुख कार्य
मेयर कार्यकाल के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने रिंग रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, गली-मोहल्लों में पावर ब्लॉक बिछानेव नाली और ड्रेनेज निर्माण जैसे कई विकास कार्य कराए, जिससे जनता के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि झामुमो-माले की यह एकजुटता मेयर चुनाव में मुकाबले को एकतरफा बना सकती है।