धनबाद निकाय चुनाव 2026: चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनी सुनीता देवी, 4557 वोट मिले
धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 में चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी। 4557 वोट पाकर दर्ज की शानदार जीत, जानें पूरा चुनाव परिणाम और वोटों का आंकड़ा।
धनबाद (Threesocieties.com Desk)। Jharkhand Nikay Chunav Result: चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी ने दमदार जीत दर्ज करते हुए 4557 मत हासिल किए और चेयरपर्सन चुनी गईं। उनकी इस जीत ने स्थानीय राजनीति में नया समीकरण खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Dhanbad Nagar Nigam Chunav Result: कई वार्डों में परिणाम घोषित, वार्ड-28 से मनोरंजन कुमार की फिर जीत
चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने की और सुनीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कड़े मुकाबले में मिली जीत
चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का रहा, लेकिन अंततः सुनीता देवी ने सबसे अधिक वोट हासिल कर बाजी मार ली।
प्रमुख प्रत्याशियों को मिले वोट:
सुनीता देवी – 4557 (विजेता)
शुक्ला राय – 3498
बर्नाली बाउरी – 3232
शाहिना प्रवीन – 2643
रिंकी खान – 1470
सुनीता सिंह – 1111
अन्य प्रत्याशी – 1000 से कम मत
कुल वोटिंग का आंकड़ा
मतगणना के दौरान कुल 22545 वोटों की गिनती हुई, जिनमें: 20853 वोट वैध पाये गये व 1692 वोट अमान्य घोषित किये गये।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
मतगणना और परिणाम घोषणा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बारंगे, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।






