- ईडी ने रिमांड आवेदन में कोर्ट को एनआरएचएम निधि घोटाले के आरोपित के विरुद्ध दी जानकारी
- ईडी ने तीन दिनों की पूछताछ के लिए लिया है रिमांड पर
- निवेश व सहयोगियों की ले रही है जानकारी
रांची। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) निधि के 9.39 करोड़ रुपये के गबन के आरोपित कोयला कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह को ईडी ने पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड पर ले लिया है। ईडी प्रमोद सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी प्रमोद को अरेस्ट कर जेल भेज दी थी। प्रमोद पर पद का दुरुपयोग कर गबन करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand Deoghar Airport: दिन हो या रात, अब कम विजिबिलिटी में भी देवघर में उतरेगी फ्लाइट
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
ईडी ने प्रमोद कुमार सिंह को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जो आवेदन दिया है, उसमें बताया है कि प्रमोद कुमार सिंह ने एनआरएचएम निधि की राशि को अपने, अपनी पत्नी प्रिया सिंह और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर निवेश किया है। ईडी ने बताया कि प्रमोद सिंह ने उनके नाम पर अचल संपत्तियां अर्जित की है।
धनबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) झरिया सह जोड़ापोखर में कंट्रेक्ट के आधार पर ब्लॉक अकाउंट मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे प्रमोद कुमार सिंह के विरुद्ध सबसे पहले एसीबी धनबाद ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके आधार पर ही ईडी ने पीएमएलए अधिनियम में जांच कर भ्रष्टाचार उजागर किया था।
प्रमोद ने किया पद का दुरुपयोग
ईडी ने जारी प्रेस बयान में बताया है कि आरोपित प्रमोद कुमार सिंह ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शशि भूषण प्रसाद (अब स्वर्गीय) के साथ मिलीभगत कर पद का दुरुपयोग किया। उसने जिला स्वास्थ्य सोसाइटी के माध्यम से पीएचसी झरिया सह जोड़ापोखर को एनआरएचएम के तहत आवंटित 9.39 करोड़ रुपये (लगभग) की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के लिए अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया। यह धनराशि अवैध रूप से पीएचसी के दो ऑफिसियल बैंक अकाउंट और पीएचसी प्रबंधन सोसाइटी के एक बैंक खाते से प्रमोद कुमार सिंह, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के व्यक्तिगत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गयी थी।
प्रमोद ने रिश्तेदारों के नाम पर भी अर्जित की संपत्तियां
उक्त राशि से प्रमोद कुमार सिंह ने अपने और अपनी वाइफ प्रिया सिंह के अलावा अन्य सहयोगियों के नाम पर कई चल-अचल संपत्तियां अर्जित की। ईडी ने तलाशी के दौरान प्रमोद कुमार सिंह के आवासीय परिसर से चार महंगी लग्जरी गाड़ियां और 2.17 लाख रुपये कैश बरामद की थी। साथ ही बैंक अकाउंट में कुल चार लाख रुपये की शेष राशि को फ्रीज कर दिया था। ईडी ने प्रमोद कुमार सिंह की वाइफ प्रिया सिंह की 1.63 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल संपत्ति को गत वर्ष 30 अगस्त को अंतिम रूप से कुर्क किया था। इस मामले में ईडी की छानबीन जारी है।