- धनबाद एमएलए राज सिन्हा होंगें विशिष्ट अतिथि
धनबाद। नवजीवन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, धनबाद, ह्यूमन एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, वाराणसी एवं माय ड्रीम लाइफ फाउंडेशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में “राष्ट्रीय युवा संवाद” – नेशनल यूथ डायलाग का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 13 सितंबर को उद्घाटन सत्र से हो रहा है। इसका विषय थीम “21 वीं सदी भारत के निर्माण में युवा” है।

और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
नवजीवन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, धनबाद के संयुक्त सचिव मिथलेश दास ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार या रविवार को समकालीन सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक,सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। इसमे देश भर से विभिन्न क्षेत्र के प्रेरणा स्रोत युवाओं को उनके विचारों को रखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्येश्य युवाओं के एक बौधिक मंच प्रदान करना है जिसमे विभिन्न रूचि क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के अनुभवों को साझा करने हेतु अवसर मिलेंगें। भारत के निर्माण में युवाओं के पक्ष निकल कर सामने आयेगी।युवाओं में देश निर्माण केन्द्रित एक सकारात्मक चेतना जागृत होगी I

ऑनलाइन संचालित होने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद् के सदस्य प्रो. संजय पासवान, विशिष्ट अतिथि के रूप में, धनबाद एमएलए श्री राज सिन्हा एवं आमंत्रित वक्ता के रूप में युवा साहित्य अकादमी पुरुष्कार के सम्मानित कवि एवं साहित्यकार डॉ अजय लुगुन एवं जमशेदपुर के जाने –माने सामाजिक कार्यकर्ता बिनॉय अम्बेर मिंज हैं। ये अतिथि देशभर के दो हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित करेगें। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें I
कार्यक्रम आयोजन समीति में एन.आर.डी.एस.,धनबाद के तकनीकी सहायक व सामाजिक कार्यकर्त्ता अजय कुमार रवानी, धनबाद के युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता जितेंद्र देवगम एवं राजन कुमार, दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफोसर नीतिसा खलखो, एसआरएसएटीटी कॉलेज, हजारीबाग की असिस्टेंट प्रोफोसर प्रोफेसर श्यामली सलक, नेताजी नागर कॉलेज, कोलकत्ता के असिस्टेंट प्रोफोसर प्रोफेसर सद्दाम, द पर्सपेक्टिव इंटरनेशनल जर्नल के उपसंपादक अनिश कुमार, एसएसएलएनटी कॉलेज की प्रोफेसर अर्पणा सिन्हा, कोलकत्ता की शिक्षिका व आदिवासी चिंतक पुजा गौतम; महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के शोधार्थी चांदनी शाह, दीनानाथ यादव एवं रजनीश कुमार आंबेडकर, जलपाईगुडी के शिक्षक मुकेश कुमार, बिलासपुर छतीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्त्ता,शैलेश कुमार, बीएचयू के शोधछात्र प्रवीण कुमार पाल, दुबई में कार्यरत ग्राफिक डिज़ाइनर नितीश कुमार, बनारस के युवा गजल गायक अशोक कुमार,दिल्ली के युवा लेखक अलोक कुमार, जमशेदपुर की सामजिक कार्यकर्ता प्रियंका सिरका, शेरघाटी, गया, बिहार के शिक्षक रजनीकांत वैद्या,विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग की एमएड की छात्रा सीमा कुमारी सिंह,धनबाद की शिक्षिका प्रत्युषा मुखर्जी,काकली दत्ता, राधा चौहान, मनप्रीत कौर, आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी,गुंटुर की एम.एड. की छात्रा वाई प्रियंका आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन, बीएचयू के प्रो. डॉ अमरनाथ पासवान, छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर के प्रो. डॉ मुनेश कुमार महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कलकत्ता स्थित क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के निर्देशक डॉ सुनील कुमार ‘सुमन,विनोबा भावे यूनिवर्सिटी,हजारीबाग के डॉ तनवीर युनुस, पीके. रॉय मेमोरियल कॉलेज, धनबाद के प्रो. डीके.चौबे, आरएसपी कॉलेज, झरिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निलेश कुमार, प्रोफेसर रितेश रंजन, प्रो. रामचंद्र कुमार, डॉ. श्याम किशोर प्रसाद, प्रो.एतवा टूटी, प्रो. अशोक कुमार चौबे, प्रो. विजय कुमार विश्वकर्मा,बीबीएम्केयू धनबाद के डॉ मुकुंद रविदास,संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग के प्रो. भागवत राम, आदि कर रहें हैं।