धनबाद। पुलिस लाइन में शनिवार को नवनियुक्त ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) का पारण परेड आयोजिय किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित गेस्ट डीसी माधवी मिश्रा व एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली।
यह भी पढ़ें:India-Pakistan Conflict : पाकिस्तान ने तीन घंटे के बाद ही सीजफायर तोड़ा, जम्मू-कश्मीर में फायरिंग

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धनबाद जिले में चली बहाली प्रक्रिया के बाद 60 दिनों की ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात कुल 231 लोगों को ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त 231 लोगों में 184 पुरुष व 47 महिला शामिल हैं। दो महीने तक चले प्रशिक्षण के दौरान इन सभी को विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शारीरिक दक्षता, अनुसाशन, भारतीय कानून के जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पीटी ड्रील, परेड, ड्राइविंग, खेलकूद व व्यायाम की भी ट्रेनिंग सभी को दी गयी।
पुलिस लाइन में आयोजित पारण परेड समारोह के कुल आठप्लाटून ने हिस्सा लिया। परेड कमांडर अजय महतो के नेतृत्व में सभी ने परेड के पश्चात वहां मौजूद अतिथियों को सलामी दिया। नवनियुक्त ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) के जवानों को डीसी व एसएसपी द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान सीनीयर अफसरों ने सभी को बहाली पर बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम के दौरान डीसी द्वारा बहाल हुए सभी 231 लोगों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। इसके बाद बहाल हुए लोगों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, एडीएम विधि व्यवस्था पियूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, सर्जेन्ट मेजर विनोद कुजूर, सर्जेन्ट प्रवीण कुमार, सर्जेन्ट अर्जुन महथा, सर्जेन्ट लक्षमण मेहता, सर्जेन्ट चारु बेदिया समेत अन्य अफसर उपस्थित थे।