Advertisement

धनबाद। समाहरणालय कैंपस स्थित पुलिस ऑफिस सभाकक्ष में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएशपी प्रभात कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर प्रमोशन पाये दो पुलिस अफसरों को बैंज लगाया। 
यह भी पढ़ें:Dhanbad: झरिया MLA रागिनी सिंह ग्रामीणों की समस्याओं से हुई अवगत, संबंधित अफसरों को कार्रवाई का दिया आदेश 

ADVERTISEMENT

एसएसपी प्रभात कुमार की मौजूदगी में पुलिस उपाधीक्षक के पद प्रमोशन पाये राजेश प्रकाश सिन्हा व अक्षय राम को बैज लगाया गया। मौक़े पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने दोनों नव प्रोन्नत डीएसपी को प्रोमोशन पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस विभाग में उनकी लंबी सेवा अवधि के क्रम में किये गये उल्लेखनीय कार्यों व चुनौतियों पर चर्चा हुई। 
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव व रूरल एसपी कपील चौधरी ने दोनो नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को बैज लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की मंगल कामना की।एसएसपी ने दोनो पदाधिकारियों को स्टार लगाकर पुलिस उपाधीक्षक की नयी रैंक से अलंकृत किया। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अब तक के कार्यकाल से मिले अनुभव व निष्ठा पूर्वक आगे भी अपने कर्तव्य के निर्वहन करने की बात कही नव प्रोन्नत दोनों ही पदाधिकारी बर्ष 1994 में बतौर एसआई बहाल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार,रुरल एसपी कपील चौधरी,सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव,डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका,डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती,डीएसपी साइबर संजीव कुमार,डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।