- मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड व 15 हजार कैश बरामद
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में साइबर पुलिस स्टेशन की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर पुलिस ने कुख्यात साइबर क्रिमिनल विक्रम दास को गोविंदपुर से अरेस्ट कर लिया है।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: धनबाद में कांग्रेस को बड़ा झटका, ललन चौबे ने छोड़ी पार्टी, लगाये गंभीर आरोप
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

साइबर स्टेशन की पुलिस ने साइबर क्रिमिनल विक्रम दास के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड व 15 हजार कैश बरामद किया है। धनबाद साइबर सेल के डीएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी की गोविंदपुर और निरसा पुलिस स्टेशन एरिया में कुछ साइबर क्रिमिनल लोगों को झांसा देकर उनके गाढ़ी कमाई को ठगने में लगे हैं। जिसके बाद साइबर सेल ने एक स्पेशल टीम गठित कर रेड किया।
रेड में गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया से विक्रम दास नामक साइबर क्रिमिनल को अरेस्ट किया गया। विक्रम के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और 15 हजार रुपये कैश बरामद किया हैं। पुलिस इसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।