धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के धैया प्रभातम मॉल में अवस्थित R Launch Salon and Academy के पांचवी एनिवर्सरी मनायी गयी। मौके पर चीफ गेस्ट धनबाद एमपी ढुलू महतो ने केक काटा। एमपी ने R Launch Salon के डायरेक्टर राकेश कुमार यादव को फैशन के क्षेत्र में धनबादवासियों की सेवा करने के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: रंगदारी की मांग को ले कोल बिजनसमैन पर फायरिंग, एक अरेस्ट
R Launch Salon and Academy के डायरेक्टर राकेश कुमार यादव व मोहन यादव ने एमपी ढुलू महतो को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं एमपी ने समस्त धनबादवासियों व उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राकेश कुमार यादव ने बताया कि R Launch Salon फैशन, हेयर, स्किन और मेकअप की बेहतरीन सेवाएं विगत पांच वर्षों से दे रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज

राकेश यादव ने कहा कि ग्राहकों को लेटेस्ट हेयर कट और आकर्षक फैशन की सेवाएं देकर संतुष्ट करना हमारा सर्वप्रथम उद्देश्य है। जिस कारण विगत पांच वर्षों में हजारों ग्राहक हमसे जुड़े हैं। पांचवीं एनिवर्सरी के अवसर पर सलोन द्वारा ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध करा रहा है।

R Launch Salon and Academy पांचवीं एनिवर्सरी के मौके पर डी 3 के शांतनु कुमार, मोहन यादव, बिरजू ठाकुर, पवन यादव,राजकुमार ठाकुर, प्रकाश, आशीष समेत अन्य आमंत्रित अतिथि, ग्राहक एवं Salon के सभी स्टाफ उपस्थित थे।