धनबाद: रणविजय सिंह ने भीमकनाली में महिलाओं के ग्रुप को पांच सिलाई मशीन उपलब्ध कराये

झारखंड कांग्रेस के चिव सह BJKMS के महामंत्री रणविजय सिंह कोरोना काल में लगातार जरुरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। राशन के अलावा रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अलावा वह अन्य इलाके में भी सक्रिय हैं। 

धनबाद: रणविजय सिंह ने भीमकनाली में महिलाओं के ग्रुप को पांच सिलाई मशीन उपलब्ध कराये

Advertisement

धनबाद। झारखंड कांग्रेस के चिव सह BJKMS के महामंत्री रणविजय सिंह कोरोना काल में लगातार जरुरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। राशन के अलावा रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराये हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के अलावा वह अन्य इलाके में भी सक्रिय हैं। 

बाघमारा के भीमकनाली राय ब्लॉक के समीप बुधवार को हुई बैठक में महिला पुरुषों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। बैठक में रणविजय सिंह बतौर चीफ गेस्ट शामिल उपस्थित हुए। कोरोना महामारी की वजह से लोगो मे बेरोजगारी बढती गई। बैठक में शामिल महिलाओं ने श्री सिंह से आग्रह किये की हमलोंगो को रोजगार से जोड़ा जाए।

श्री सिंह ने सभी महिलाओं के लिए तत्काल पांच सिलाई मशीन की व्यवस्था कराया। उन्होंने कहा कि आप सभी मिलकर सिलाई के माध्यम से रोजगार करें। लोगों ने रणविजय को अपनी अगल-बगल की समस्याओं से अवगत कराया। श्री सिंह ने आश्सवान देते हुए कहे कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होगा। बैठक में बीजेकेएमएस के ब्लॉक 2 एरिया सचिव सुनील रजक, प्रियंका कुमारी, पूजा देवी, बिमला देवी,सुमन देवी,सोभा देवी, उर्मिला देवी,लक्ष्मी देवी, रीता देवी समेत अन्य उपस्थित थे।