Advertisement

धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार ने भाटडीह ओपी प्रभारी एसआइ अनिल मंडल को लाइन क्लोज कर दिया है। झरिया पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह को भाटडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: सूर्या मर्डर केस के आरोपी को बैंक मोड़ पुलिस ने किया अरेस्ट

सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने भाटडीह ओपी प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर ओपी प्रभारी एसआइ अनिल मंडल को लाइन क्लोज किया गया है। इलिगल कोल कारोबार रोकथाम में विफलता का भी आरोप लग रहा है।  इससे पूर्व गोविंदपुर, बरवाअड्डा, धनसार, तेतुलमारी, ट्रैफिक थानेदार को क्लोज किया गया था।