Advertisement

धनबाद। डीसी वरुण रंजन द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीसी द्वारा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी गयी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की ढाई किलो चांदी और पिस्टल के साथ पांच अरेस्ट

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन डीसी ने अश्वासन दिया गया कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान कराया जायेगा।जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं से अवगत हुए। 
डीसी ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।