धनबााद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जायेगा।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : CA सुमन कुमार को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार में मिले सुरक्षा : सरयू राय
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
जनता दरबार में टुंडी थाना क्षेत्र के महाराजगंज से आए स्वपन कुमार पाल ने सुखाड़ राहत का मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि सुखाड़ पंजीकरण का सत्यापित हो जाने के बाद भी अभी तक सुखाड़ का मुआवजा राशि अबतक उनके खाते में नहीं आया है। डीसी ने इस मामले को संबंधित पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए।
इस दौरान बाघमारा प्रखंड के महुदा पुलिस स्टेशन एरिया से आये अभिजीत भट्टाचार्य ने तालाब खुदाई और जीर्णोद्धार के संबंध में डीसीको एक आवेदन सौंपा। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया की तेलमोचो मौजा में लगभग 1 एकड़ में एक तालाब अवस्थित है। तालाब के आस पास निवास करने वाले ग्रामीण इस तालाब पर निर्भर है एवं गर्मी के समय में पानी का एकमात्र सहारा है। इस तालाब की खुदाई और जीर्णोद्धार करवाना अति आवश्यक हो गया है। उपायुक्त ने इस मामले को संबंधित पदाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए।
जनता दरबार में बैंक मोड़ से आये गोपाल शर्मा ने गोविंदपुर अंचल के सुसनीलेव मौजा के सरकारी भूमि का अतिक्रमण के खिलाफ डीसी को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया की सुसनीलेव मौजा के मौजा नंबर 88, में अवस्थित खाता नंबर 51 के तहत प्लॉट संख्या 1229 जो ग़ैरबाद खाते की सरकारी जमीन है, को सेवा निर्वित सरकारी शिक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू एवं उनके पुत्रों द्वारा उस भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर उनके द्वारा कार वाशिंग सेंटर, मोटर रिपेयरिंग दुकान, साईं ग्लास एंड अप्लाई के नाम से दुकान बना कर भाड़े पर लगाया जा रहा है। डीसी ने इस मामले को गोविंदपुर सीओ को हस्तांतरित करते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीसी जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता से संबंधित समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।