Advertisement
  • एसएसपी ने बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश
  • थाने में सुनी जायेगी सभी की फरियाद
  • शिकायतों पर तत्काल देना होगा रिसीविंग

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में बुधवार को न्यू टाउन हाल में एक ब्रिफिंग आयोजित की गयी। इसमें  जिले के सभी ASI शामिल हुए। ब्रिफिंग में सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव व ग्रामीण एसपी कपील चौधरी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:नई दिल्ली : धनबाद एमपी ढुलू महतो ने बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष से की मुलाकात

ADVERTISEMENT

ब्रिफिंग के दौरान एसएसपी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुशासन के साथ मित्रवत व्यवहार बनाकर लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने  स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें लोगों की शिकायत को प्राप्त कर उन्हें तत्काल रिसीविंग दे। पासपोर्ट व आचरण प्रमाण पत्र के आवेदन को पेंडिंग न रखे।
एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में नेटवर्क मजबूत करने के साथ नियमित पेट्रोलिंग का भी निर्देश दिया। थाना के स्टेशन डायरी और विजिटर रजिस्टर को अपडेट रखने को कहा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंक, एटीएम, जवेलरी शॉप, आवासीय परिसर पर सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया। एसएसपी न्यायालय से निर्गत वारंट व कुर्की के आदेशों को तत्काल तमिला का निर्देश दिया। कहा कि वांछित लोगों की पहचान सुनिश्चित करें। लंबित मुक़दमों को जल्द निष्पादित करने के साथ थाना में दर्ज होने वाले मामलों की जांच ससमय पूरी करने की हिदायत भी दी।
उन्होंने अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ताकि वारदात पर रोका जा सके। पुलिसिंग को दुरुस्त करने की बात कही साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने का भरोसा भी दिया। कार्य मे लापरवाही करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी।

फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करें

एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस केंद्र में एक ब्रिफिंग आयोजित की गई। जिसमे जिले के सभी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) शामिल हुए। ब्रिफिंग के दौरान सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव व ग्रामीण एसपी कपील चौधरी भी मौजूद थे।ब्रिफिंग के दौरान एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि साइबर अपराध जिले में एक गंभीर समस्या है। लिहाजा इसे गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों मे त्वरित कार्रवाई कर अनुसन्धान करें।उन्होंने  स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। पासपोर्ट व आचरण प्रमाण पत्र के आवेदन को पेंडिंग न रखे।

एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में नेटवर्क मजबूत करने के साथ नियमित पेट्रोलिंग का भी निर्देश दिया। थाना के स्टेशन डायरी और विजिटर रजिस्टर को अपडेट रखने को कहा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंक, एटीएम, जवेलरी शॉप, आवासीय परिसर पर सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने न्यायालय से निर्गत वारंट व कुर्की के आदेशों को तत्काल तमिला का निर्देश दिया। लंबित मुक़दमों को जल्द निष्पादित करने के साथ थाना में दर्ज होने वाले मामलों की जांच ससमय पूरी करने की हिदायत भी दी। उन्होंने अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ताकि वारदात को रोका जा सके।