Advertisement

धनबााद। सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह कतरास के क्लास छह से 12 तक के छात्राएं ने गुरुवार को प्रभातम मॉल स्थित *पीवीआर आइनॉक्स लिमिटेड* में प्रेरणादायक फिल्म सितारे ज़मीन पर का सामूहिक रूप से आनंद लिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : झारखंड के आठ IPS अफसरों को मिला एडीशनल चार्ज 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  अभिमन्यु कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु एक सुरक्षित, सहयोगी और सकारात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक है। इस प्रकार की फिल्में बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

उन्होंने *पीवीआर आइनॉक्स प्रबंधन* की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से छात्रों को एक मनोरंजक और शैक्षिक अनुभव प्राप्त हुआ। बच्चों ने अत्यंत उत्साह और आनंद के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया।