Dhanbad : बैंक मोड़ पुलिस की सफलता, बााइक चौर गैंग का खुलासा, दो अरेस्ट

कोयला राजधानी धनबाद में बैक मोड़ पुलिस स्टेशन की पुलिस  को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाईक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की बाईक से साथ दो तोर को अरेस्ट किया है।

Dhanbad : बैंक मोड़ पुलिस की सफलता, बााइक चौर गैंग का खुलासा, दो अरेस्ट
दो बाइक चोर पकड़ाया।

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में बैक मोड़ पुलिस स्टेशन की पुलिस  को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाईक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की बाईक से साथ दो तोर को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : पलामू पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, लेवी लेने पहुंचा TSPC मेंबर शंभू अरेस्ट
एसएसपी द्वारा बैंकमोड़ पुलिस स्टेशन एरिया में बाइक चोरी के मामलों के उद्धभेदन को ले पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रंगाटांड़ स्थित रॉकी गद्दी मोटरसाईकिल दुकान पर रेड की गयी। दुकान के संचालक छोटू गद्दी उर्फ शहनवाज गद्दी, पिता मो० सकील गद्दी सा०- गद्दी मोहल्ला बैंकमोड़ जिला धनबाद को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। अपने स्वीकोरक्ती बयान में छोटु गद्दी उर्फ शहनवाज गद्दी द्वारा बताया गया कि ये अपने सहयोगी राकेश सिंह, पिता अनील सिंह बैंक कॉलोनी मनईटांड़ के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते थे। ग्राहक मिलने पर उसे बेचकर प्राप्त रकम आपस में बराबर -बराबर बांट लेते थे। 
टेक्नीकल एवीडेंस के आधार पर छोटु गद्दी उर्फ शहनवाज गद्दी के दोस्त राकेश सिंह पिता अनिल सिंह को अरेस्ट किया गया है। इस संबंध में बी०एन०एस० की सुसंगत धाराओं के अतर्गत बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 145/25 दिनांक 20.06.2025 दर्ज कर इस नेक्सस मे शामिल अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस छापामारी टीम में  प्रवीण कुमार पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बैंकमोड़ थाना, शहबाज अंसारी एसआइ बैंकमोड़ थाना, सुमन सौरभ, एसआइ बैंकमोड़ थाना, गुड्डु कुमार एएसआइ बैंकमोड़ थाना एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।