Advertisement

धनबाद।जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम मे शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष योगेन्द्र तुलस्यान,चेतन गोयनका, राजीव तुलस्यान,किशन सन्घाई,पुरुषोतम अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,गिरधार गोपाल,विवेक,श्रीकान्त समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENT

सभी अतिथियों ने शिक्षक दिवस के इस अवसर पे पहला कदम के सभी टीचर्स को तुलसी का पौधा  तथा  उपहार देकर सम्मानित किया।शिक्षकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की  गयी। कोरोना जैसे महामारी से बचाव हेतु मास्क का भी वितरण किया। पहला कदम की  संचालिका अनिता अग्रवाल के साथ-साथ सभी शिक्षकों की कार्यो की सराहना की तथा कहा की पहला कदम स्कूल मानवता  के लिए समर्पित संस्था है। यह स्कूल नहीं बल्कि एक मंदिर है  जहाँ विशेष बच्चों को शिक्षा ही नही उन्हें उनका जीने का आधार भी प्रदान की जाती है उन्हें कंप्यूटर,सिलाई,कढ़ाई   पेपर प्लेट बनाने की प्रशिक्षण दे कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है।इसलिए इस विद्यालय के सारे शिक्षकगण बधाई के पात्र है।

www.pahelakadam.in