धनबाद: चासनाला सेल जीएम और पाथरडीह थाना प्रभारी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन

रखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों मजदूरों ने गुरुवार को चासनाला सेल जीएम ऑफिस गेट के समीप जीएम और पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मजदूरों ने शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष विशाल महतो कर रहे थे।

धनबाद: चासनाला सेल जीएम और पाथरडीह थाना प्रभारी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन

Advertisement

धनबाद। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों मजदूरों ने गुरुवार को चासनाला सेल जीएम ऑफिस गेट के समीप जीएम और पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मजदूरों ने शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस का नेतृत्व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष विशाल महतो कर रहे थे।
पाथरडीह थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने झामुमो लीडर संतोष महतो के पुत्र विशाल महतो, विक्रम महतो और बिट्टू कुमार को पुलिस स्टेशन में बुलाकर पिटाई की। जेल भेजने धमकी भी दी। ये तीनों युवक रंगदारी को लेकर थाना प्रभारी पर आरोप मढ़ रहे हैं। तीन युवकों की पिटाई के आरोप को लेकर गुरुवार को सुबह से ही लोग गोलबंद होने लगे। लेकिन, सिंदरी कांड से सीख लेने के बाद भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। इस कारण शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। किसी तरह का बवाल नहीं हो सका।
जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन
बड़ी संख्या में लोकल ग्रामीण, मज़दूर और झामुमो कार्यकर्ताओं ने चासनाला वाशरी से जुलूस निकाला और चासनाला सेल जीएम ऑफिस के सामने पहुंचे। सीएम और पाथरडीह थाना प्रभारी के खिलाफ रोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। मौके पर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष अशोक महतो ने आरोप लगाया कि सेल जीएमऔर थाना प्रभारी की मिलीभगत से चासनाला से लोहा और कोयला चोरी हो रही है। शाखा अध्यक्ष विशाल महतो ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी कहते हैं कि चोरी करो वरना जेल भेज देंगे। चोरी करोगे तो रहने देंगे नही तो गोली मार देंगे। तीनों युवक चासनाला से हो रहे कोयला चोरी, वाशरी से स्क्रैप कटिंग कि कंपलेन किया। इससे थाना प्रभारी भड़क गये। थाना में बुलाकर पिटाई की।जबकि, स्क्रैप कटिंग दौरान तीनों लड़कों ने कटिंग करनेवाले से पूछा था कि क्यूं पीतल काट रहे हो, सेल की संपत्ति है।
इसके बाद पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार थाना बुलाकर तीनों को मारपीट व गाली गलौज करने लगे। तीन युवकों को जमकर पीटा गया। झामुमो नेता संतोष महतो के पुत्र विशाल महतो, विक्रम महतो और बिट्टू कुमार की पिटाई की। जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही हैं।