Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk):धनबाद पुलिस विभाग में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। रविवार को हरिहरपुर थाना और ईस्ट बसुरिया ओपी में नये प्रभारी की पोस्टिंग कर दी गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने इससे संबंधित जिलादेश जारी करते हुए दोनों जगहों पर नयी जिम्मेदारी सौंपी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: CISF में बड़ा फेरबदल: सितांशु शेखर और विनय काजला बने IG, BCCL को मिला नया कमांडेंट, कई अफसरों की बदली

जारी आदेश के अनुसार, ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दूबे को लाइन क्लोज कर दिया गया है। वहीं, धनसार थाना में पदस्थापित जेएसआई संतोष कुमार महतो को हरिहरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर, गोविंदपुर थाना में तैनात जेएसआई सुधांशु श्रीवास्तव को ईस्ट बसुरिया ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि हरिहरपुर थाना प्रभारी का दायित्व अभी तक ट्रेनी आईपीएस अंकित सिन्हा संभाल रहे थे। अब नई पोस्टिंग के बाद थाना स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।सूत्रों के अनुसार, जिले में अभी और भी बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि आने वाले दिनों में आधा दर्जन से अधिक थाना और ओपी प्रभारियों को बदला जा सकता है। ऐसे में पुलिस महकमे के भीतर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

धनबाद पुलिस विभाग में यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जारी होने वाले नए आदेशों पर भी पुलिस महकमे और आम लोगों की नजर बनी हुई है।