धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोलकुसुमा क्षेत्र में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देते हुए न्यूबर्ग पल्स लैबोरेट्री का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक लैब का उद्घाटन धनबाद के महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों, डॉक्टरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
यह भी पढ़ें: रांची में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का बिगुल: मतदाता रजिस्ट्रेशन से ई-वोटिंग तक वैश्विक मंथन
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
उद्घाटन समारोह के दौरान महापौर संजीव सिंह ने कहा कि यह लैब धनबादवासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि अब कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए मरीजों को सैंपल बाहर नहीं भेजना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी।
वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह लैब स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इससे मरीजों को न केवल समय पर रिपोर्ट मिलेगी, बल्कि इलाज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
लैब में कार्यरत डॉक्टर डॉ. सुनैना विहानी ने बताया कि पहले कई जांचों की रिपोर्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब एडवांस मशीनों और तकनीक की मदद से कम समय में सटीक और विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता पूजा किन्नर ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है और इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस लैब के शुरू होने से शहर में चिकित्सा सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा और मरीजों को बाहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी।