धनबाद। गोवा में 16 से 19 तक संपन्न हुई छठी राष्ट्रीय रैंकिंग रॉलर स्केटिंग चैंपियनशिप में धनबाद को पहला Silver Medal मिला है। झारखंड के तरफ़ से खेलते हुए , धनबाद जिला रोलर स्केटिंग संघ के प्लेयर के रुद्रांश शर्मा 11-14 आयु वर्ग में 100 मीटर संपर्धा में Silver Medal अपने नाम किया है।
यह भी पढे़ं:Jharkhand Tender Commission Scam : टेंडर कमीशन घोटाले में अब IAS मनीष रंजन को ED का समन
और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान

उल्लेखनीय कि यह पहला रोलर स्केटिंग मै राष्ट्रीय पदक धनबाद को हासिल हुई है। विगत दो वर्ष स्केटिंग शुरू होने के बाद , विजेता रुद्रांश शर्मा ने बताया कि जिले में कोई स्केटिंग की रिंग नहीं होने के कारण प्रैकिट्स के दौरान बहुत सारी कठनियो का सामना करना पड़ता है। सरकार से राष्ट्रीय खिलाड़ी ने रिंग की उम्मीद जताई है, ताकि रोलर स्केटिंग मै धनबाद को एक नई पहचान दे सके।

रुद्रांश शर्मा के उपलब्धि में धनबाद जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष राजश्री भूषण, सचिव रजनीश कुमार तथा मुख्य कोच शिव कुमार महतो, अभिषेक कुमार ने बधाई दी। इस मेडल से पूरे जिले में एक खुशी का माहौल दौड़ गई है। संघ के अध्यक्ष राजश्री भूषण, सचिव रजनीश कुमार , ने बताया की यह पहला मेडल हासिल होने के बाद धनबाद को स्केटिंग मै एक नई पहचान बनती दिखाई दे रही है। आगे बहुत से पदक की उम्मीद है। सरकार से अनुरोध है कि धनबाद जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन से जुड़े खिलाडिय़ों के लिए अभ्यास के लिए एक नई आशा दिखाई जाए ताकी धनबाद जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन स्केटिंग मै एक नई पहचान धनबाद को दे सके।