Advertisement
  • प्रिंस खान की तलाश में पुलिस का दबाव बढ़ा
  • कोर्ट से निकलते ही पुलिस ने उठाया प्रिंस खान के माता-पिता को

 धनबाद (Threesocieties.com Desk) : गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो के बाद धनबाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस किसी भी हाल में प्रिंस खान को पकड़कर धनबाद लाना चाहती है। इसी कड़ी में अब पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को धनबाद कोर्ट परिसर से प्रिंस खान के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: 51 साल के हुए धनबाद सांसद ढुलू महतो, अमित शाह के फोन से बढ़ी जन्मदिन की चमक, शुभकामनाओं की बाढ़

बताया जा रहा है कि प्रिंस खान के पिता नासिर खान और मां नासरीन परवीन किसी मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस दोनों को अपने साथ धनबाद थाना ले गई। वहां करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम के अलावा बैंकमोड़ थाना प्रभारी, सरायढेला थाना प्रभारी और धनबाद थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान वायरल वीडियो: “पुलिस टॉर्चर ने बनाया गैंगस्टर”, पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पर लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रिंस के ठिकाने को लेकर पूछे गए सवाल

पुलिस ने पूछताछ के दौरान प्रिंस खान के मौजूदा ठिकाने, उसके गैंग के नेटवर्क और उसके भाइयों के बारे में सवाल किए। हालांकि, परिवार की ओर से पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस खान की मां नासरीन परवीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रिंस खान को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है और उन्हें उसके वर्तमान ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपी खान दुबई में है, जबकि बंटी के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:धनबाद पुलिस की कार्रवाई से बौखलाया प्रिंस खान, SSP को दी धमकी बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत से मांगी हाईलेवल जांच

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता

हाल के दिनों में प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है। पुलिस लगातार उसके गैंग से जुड़े लोगों और करीबियों पर नजर बनाए हुए है। धनबाद पुलिस का मानना है कि परिवार और गैंग के नेटवर्क पर दबाव बनाकर प्रिंस खान तक पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:‘वर्दी और माफिया गठजोड़’ से चल रहा गुंडागर्दी का खेल! बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला

गैंग के कई सदस्य अब भी फरार

जानकारी के अनुसार, प्रिंस खान के तीन भाई अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जबकि उसका एक भाई गोडबिन फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस लगातार गैंग के आर्थिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो सकती है।

धनबाद में बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की नजर

प्रिंस खान गैंग को लेकर धनबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से अलर्ट पर हैं। रंगदारी, धमकी और सोशल मीडिया के जरिए दबदबा बनाने की कोशिशों के बाद पुलिस अब गैंग के हर लिंक को खंगाल रही है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की यह कार्रवाई इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।